LIVE: नीतीश कुछ देर बाद लेंगे CM पद की शपथ, देखे शपथ लेने वाले मंत्री की लिस्ट

बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के बाद आज एनडीए की नई सरकार का गठन होगा। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सहयोगी दलों के विधायकों को राज्यपाल फागू चौहान शपथ दिलाएंगे।
बीजेपी कोट से 7 विधायक आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं
बीजेपी कोट से 7 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इसके अलावा मंत्री पद के लिए मंगल पांडेय, अमरेंद्र प्रताप, जीवेश मिश्रा, रामसूरत राय और रामप्रीत पासावान मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उधर जदयू कोटे से मुख्यमंत्री नीतीश के साथ छह मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें जदयू कोटे से मेवालाल चौधरी दूसरी बार मंत्री बनेंगे। वे मुंगेर के तारापुर से विधायक हैं। इसके अलावा अशोक चौधरी, विजय चौधरी, अशोक मंडल और शीला मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री पद की शपथ लेंगी।
वीआईपी कोटे से वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी मंत्री पद की शपथ लेंगे . वही हम से संतोष सुमन शपथ लेंगे
वही बिहार विधानसभा में स्पीकर का पद बीजेपी कोटे में आयी हैं, नंदकिशोर यादव विधानसभा स्पीकर होंगे