झारखंड:- झारखंड का प्रतीक चिन्ह बदला, 15 अगस्त से होगा प्रभावी

नया प्रतीक चिन्ह
झारखंड के राज्य चिन्ह को 18 साल बाद बदलने का फैसला किया गया है। कैबिनेट ने बुधवार को इसकी मंजूरी दी। नए राज्य चिन्ह को 15 अगस्त 2020 से झारखंड में प्रभावी हो जाएगा। वर्तमान में प्रभावी राज्य चिन्ह को तत्कालीन भाजपा सरकार ने 26 फरवरी 2002 को अधिसूचित किया था। वर्तमान में प्रभावी राज्य चिन्ह वर्गाकार है। नया राज्य चिन्ह गोलाकार होगा। गोलाकार को राज्य की प्रगति का प्रतीक माना गया है। वृताकार खंड में प्रत्युक्त हरा रंग झारखंड की हरी भरी धरती एवं वन संपदा को प्रतिबिंबित करता है। इसमें दर्शाए गए हाथी राज्य के ऐश्वर्य का प्रतीक होने के साथ-साथ राज्य के प्रचूर प्राकृतिक संसाधनों एवं समृद्धि को दर्शाता है।
